उप स्वास्थ्य केंद्र कमालपुर नीमचक बथानी में लगातार 15 वर्षो से सेवा देने वाली एएनएम बिना कुमारी के सेवानिवृत होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नीमचक बथानी में सम्मान समारोह सह बिदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई । इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना कुमारी ने एएनएम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर उन्हें विदाई दी ।