चंदौसी: चंदौसी 35B रेलवे फाटक के पास खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम
चंदौसी में रविवार रात करीब 9 बजे 35-बी रेलवे फाटक के पास एक खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार आरिफ अपनी दुकान "आरिफ ऑटो सर्विस" मंडी रोड से घर मोहल्ला लक्ष्मण गंज जा रहा था। रेलवे फाटक बंद होने के कारण उसने अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दी, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग लगते ही आरिफ ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।