हरिहरगंज: हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में ताजिये के साथ निकली मुहर्रम की जुलूस जनप्रतिनिधियों ने दी धर्मालंबियों को दी मुबारकवाद
हरिहरगंज थाना क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने शहादत व गम का त्योहार मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार के सुबह 10 बजे कई मुस्लिम कमेटी की ओर से ताजियों के साथ जुलूश निकाला गया। जहां बिहार के संडा, महाराजगंज तथा हरिहरगंज के अररूआ खुर्द,बेलौदर, बंजारी,सतगांवा,अंसारी बिगहा,सियारभूका आदि गांवों से दर्जनों छोटी बड़ी ताजिये के साथ मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने भाग लिया।