कनाट प्लेस: मेयर डॉ.शैली ऑबराय ने निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली की महापौर, डा. शैली ओबेरॉय ने आज सिविक सेंटर स्थित निगम मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण कर सभी नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी. इस अवसर पर उपमहापौर आले मोहम्मद इक़बाल, निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे.इस अवसर पर निगम के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया.