कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप कर हत्या के विरोध में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हड़ताल जारी है. बुधवार को हड़ताली डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पहुंचे हड़ताली डॉक्टरों ने हेल्थ केयर वर्कों के लिए सेंटर प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग की.