जखनिया: महाराजगंज हाईवे पर चेकिंग के दौरान ट्रक से यूपी और झारखंड की कई नम्बर प्लेट बरामद, FIR दर्ज-एसपी सिटी
गाजीपुर में परिवहन विभाग,खनन विभाग व प्रशासन की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है।कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजगंज हाई वे पर रविवार सुबह चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने एक ऐसे ट्रक को पकड़ा,जिससे आधा दर्जन अलग-अलग नम्बर प्लेट बरामद हुईं।इस मामले में FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई जारी।इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है।