जबलपुर: गोहलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन; 3 चोरियों का खुलासा, 13 लाख के जेवर समेत इनामी बदमाश गिरफ्तार
गोहलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नकबजनी की वारदातों का खुलासा कर चार शातिर नकबजनों और लूट के एक फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर सहित कुल लगभग 13 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। समता कॉलोनी में सूने मकान में हुई चोरी की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने री