मुरैना नगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुरैना पुलिस का हरित संकल्प, एसपी धर्मराज मीना ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुरैना पुलिस ने जिलेभर में पौधारोपण अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों व आवासीय परिसरों में पौधे लगाए गए। पुलिस लाइन मुरैना में एसपी धर्मराज मीना व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया। जिलेभर में 150 से अधिक पौधे रोपे गए।