खिलचीपुर: युवक का सिर फटा, दिल 20 फीट दूर गिरा,दोलाज गांव में बाइक से सड़क पर गिरा, ट्राले ने कुचला; फावड़े से समेटे बॉडी पार्ट्स
खिलचीपुर के दोलाज गांव में मंगलवार की दोपहर 2 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-52 पर बाइक फिसलने के बाद गिरे युवक को पीछे से आ रहे ट्राले ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका सिर बुरी फट गया। दिल और फेफड़े समेत बॉडी पार्ट्स 20 फीट दूर तक बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के अवशेष जमा करने के लिए फावड़े का सहारा लेन