कस्बा: कस्बा प्रखंड में प्रताड़ित महिला शिक्षिका की हुई संदेहास्पद मौत
Kasba, Purnia | Feb 22, 2025 कसबा प्रखंड की संझेली पंचायत के यासीन टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ऋतुराज बसंत,जो नगर परिषद कसबा के मदारघाट निवासी थी आज उनकी संदेहास्पद मौत हो गई। शायद आप लोगों को याद न हो वो वही शिक्षिका है जिसे 1 फरवरी 2025 को नगर परिषद कसबा के तीनपनियां में किराए का रूम खाली नहीं करने और किराए नहीं देने पर प्रताड़ित किया गया था।