कस्बा: जलालगढ़ में संतमत सत्संग का दूसरा और आखिरी दिन, उमड़ा जनसैलाब
Kasba, Purnia | Feb 16, 2025 संतमत सत्संग का दूसरे दिन हाई स्कूल जलालगढ़ के मैदान में हजारों हजार की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबाओं के प्रवचन को बड़ी श्रद्धा से सुना। प्रातः कालीन भजन, कीर्तन आरती के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। भागीरथ बाबा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच कहा कि साधना द्वारा ही ईश्वर की प्राप्ति होती है।