साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन चौरों को जल जमाव की समस्या से मुक्ति के लिए मंगलवार को रसूलपुर गांव में अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किसानों की बैठक बुलाई गई।जिसमें जल जमाव की समस्या से मुक्ति के लिए 28 दिसंबर को रसूलपुर मिडिल स्कूल में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वही यह बैठक मंगलवार दिन के 2:00 से आयोजित की गई ।