फारबिसगंज: भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या सात में जलजमाव से आमजन परेशान
फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत में वार्ड संख्या सात में जलजमाव से आमनज परेशान हैं। शनिवार को आठ बजे स्थानीय लोगों ने बताया कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ध्यान दिलाया गया लेकिन परिणाम शुन्य रहा। लोगों ने बताया जलजमाव से लोगों का चलना घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। नाला का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।