बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीएम कार्यालय पर भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देते हुए बताया कि जिलेभर में आवारा पशुओं को पड़कर गौशाला में रखा जाए ताकि किसानों की फसलों का नुकसान ना हो। साथ ही चीनी मिलों पर किसानों का पिछला भुगतान बकाया है जो कि जल्द दिलाया जाए।