मैरवा: धरनी छापर चेक पोस्ट के पास से 80 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्कर हुए गिरफ्तार
Mairwa, Siwan | Feb 9, 2024 मैरवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट के पास से दो शराब तस्कर को 80 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर दोनों आंदर के रहने वाले हैं। दोनों उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहे थे। तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शराब जब्त कर लिया।