बरेली: प्रेमनगर अपार्टमेंट में भयंकर आग, बिजली पैनल से उठीं लपटें, 4 वाहन जलकर खाक
बरेली के प्रेमनगर स्थित कम्पीटेन्ट प्राइड अपार्टमेंट में तड़के 5:05 बजे बिजली पैनल से भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया, जिसमें क्रेटा, स्कोडा कार, होंडा शाइन बाइक व एक्टिवा जल गईं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और अन्य वाहनों को सुरक्षित बचा लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका।