परसिया: चांदामेटा में रानी दुर्गावती के शौर्य को किया सलाम
घोडे पर सवार रानी दुर्गावती की वेषभूषा में निकली झांकी
चांदामेटा में रानी दुर्गावती के शौर्य को उनके बलिदान दिवस पर बुधवार को याद किया गया। आदिवासी विकास परिषद ने नीची लाईन से रानी दुर्गावती की याद में जुलूस निकाला । बडी संख्या में महिलाएं और पुरुष इस अवसर पर उपस्थित थे। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बुधवार को छह बजे जुलूस सिंहवाहिनी चौक पर पहंुचा।पंडा योंगेंद्र तेकाम ने पूजन कराया।