वैर: वैर कस्बे में पैंथर के शावक की दस्तक से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ मूवमेंट
Weir, Bharatpur | May 18, 2026 कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पैंथर और उसके शावक की लगातार हो रही मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। देर रात तहसील के पीछे स्थित एक कॉलोनी में एक जंगली जानवर दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में जानवर की तस्वीरें और वीडियो कैद हो गए, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।