सूरजपुर: दिशा भ्रमण योजनाः जिले की महिलाओं ने सीजी सोया प्लांट का किया निरीक्षण, आत्मनिर्भरता का मिला संदेश
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जिले की 55 महिलाएं दिशा भ्रमण योजना के तहत रायपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने खरोरा स्थित सीजी सोया प्रोसेसिंग प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने सोयाबीन और मिलेट उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझा। प्लांट की आधुनिक कार्यप्रणाली को देखकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं।