इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Iglas, Aligarh | Mar 3, 2026 इगलास गोरई थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मथुरा रेफर किया गया है। घटना गोरई-राया रोड स्थित बंबा के समीप हुई। वही कूबरा निवासी छोटू अपने ससुराल दाऊजी से गांव लौट रहा था, तभी उसकी बाइक की टक्कर अमरपुर धाना निवासी सोनू की बाइक से हो गई।