डीग: नीम के 1000 सीड बॉल बिखेरकर दिया हरियाली का संदेश, दो माह की मेहनत से तैयार किए गए बीज गोले
Deeg, Bharatpur | Jul 31, 2026 पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नीम सीड बॉल (बीज गोला) प्रक्षेपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारों, खाली पड़ी भूमि, पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में एक हजार नीम के सीड बॉल बिखेरे गए, ताकि बारिश के दौरान अंकुरित होकर भविष्य में वृक्षों का रूप ले सकें।