बालाघाट: ड्यूटी के दौरान घायल प्रधान आरक्षक को एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज
लालबर्रा थाना क्षेत्र के पलाकामठी में ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर चालक द्वारा कुचलने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हुए प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले (47) की हालत नाजुक बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें 31 मई रविवार सुबह एयर एंबुलेंस के माध्यम से गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, 26 मई की रात पलाकामठी क्षेत्र में ड्य