खिरकिया: खिड़कियां क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं सुनने 9 जुलाई को मकड़ाई पहुंचेंगे अधिकारी, ‘सांझ चौपाल।
ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 9 जुलाई को सिराली तहसील के ग्राम मकड़ाई में "सांझ चौपाल" का आयोजन किया जाएगा। आज 3 जुलाई 4 बजे यह जानकारी हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा दी गई।