मोतिहारी: जिले के सिसवा में 14 जून को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के लिए विधायक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
पूर्वी चंपारण जिले के सिसवा में आगामी 14 जून को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल का गोविंदगंज विधायक सुनिल मणि तिवारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज के साथ निरीक्षण किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में संकल्प से सिद्धि के तहत किया जाएगा।