उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ जा रही एक CNG रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। ड्राइवर और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। घटना खालापार थाना क्षेत्र के वहलना चौक कट की बताई जा रही है।
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Meerut #RoadwaysBus #BusFire #CNGBus
Fatehabad, Agra | Jul 16, 2026