बेंगाबाद: गांडेय विधानसभा के जीतपुर पंचायत का डांडीघुटु टोला भीषण जल संकट से जूझ रहा, ग्रामीणों ने जताई परेशानी
गांडेय विधानसभा के जीतपुर पंचायत के डांडीघुटु टोला इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। सोमवार को 10 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी जाहिर की। हालात इतने गंभीर हैं कि यहां करीब 40 घरों के लोग गंदे डाड़ी, यानी तालाबनुमा स्रोत का पानी पीने को मजबूर हैं, जिसका उपयोग जानवर भी करते हैं।