बेगूसराय: जिले 06 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न
जिले के 06 परीक्षा केंद्रों पर 83 पदों के लिये आयोजित बिहार पुलिस विशेष शाखा में सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा एक पाली में सम्पन्न हुई. जहां कुल 4,556 परीक्षार्थियों में 1,475 उपस्थित एवं 3,081 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार की शाम 05:00 बजे कही.