हाथरस: अशोक टॉकीज के पास तीसरी मंजिल पर पत्थर की गाटर चढ़ाते समय मजदूर गिरकर गंभीर घायल, जिला अस्पताल में मृत घोषित
सदर क्षेत्र के अशोक टॉकीज के पास बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे के लगभग निर्माणधिन तीसरी मंजील मकान पर काम करते समय पत्थर की गिट्टी चढ़ाते समय अचानक से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे वहां अफरातफरी मच गई परिजनों द्वारा तत्काल घायल को हाथरस जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसको मृत घोषित कर दिया और परिवार में कोहराम मच गया!