महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अनियमितता के आरोप पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2025 वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। विश्वविद्यालय में फैली अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।