लाडपुरा: कोटा में हेलमेट पहनकर दंडवत प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने जर्जर स्कूल भवनों पर सरकार को घेरा
Ladpura, Kota | Feb 4, 2026 सरकारी विद्यालयों की बदहाल इमारतों और बच्चों की जान पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने प्रशासन और सरकार—दोनों का ध्यान खींच लिया। 4 फरवरी को राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर दंडवत अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर पीयूष सामरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के