राजगढ़: शासकीय आवासीय संस्कृत वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय का महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
राजगढ़ जिले के भैंसवा माताजी में स्थित शासकीय आवासीय संस्कृत वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय का शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कौशल शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों शिक्षकों से संवाद भी किया इस मौके पर उनके साथ संस्कृत भारती के प्रांत संगठन मंत्री जोगेश्वर पटले उपस्थित थे।