पिछोर: पिछोर नगर में हाईवे पर पाइपलाइन खुदाई में पलटी Lu0026T मशीन, टला बड़ा हादसा
पिछोर नगर के गायत्री मंदिर राजघाट कॉलोनी के पास देर रात बड़ा हादसा टल गया। पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई के दौरान एक L&T मशीन अचानक पलट गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में सड़क खोदकर पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। सूचना के बाद आज सोमवार सुबह करीब 5 बजे हाइड्रा मशीन की मदद से पलटी हुई L&T को बाहर निकाला गया।