मध्य विद्यालय रहरिया खुट्टी में सोमवार को 11 बजे शिक्षिका की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों, गणमान्य लोंगो, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत्त शिक्षिका मनोरमा कुमारी को पुष्पमाला पहनाकर व अंगवस्त्र, कलम, डायरी आदि भेंट कर विदाई दी गई।