मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में रविवार को एडुकार्निवाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। नगर पालिका की लेकर प्रस्तुत मॉडल व प्रदूषण वाला मॉडल लोगों ने पसंद किया। इसके अलावा बिल्ली और बहू का नाटक भी बहुत ही शानदार रहा। छात्राओं ने संस्कृत भाषा में अपना परिचय देकर अभिभावकों को गदगद कर दिया।