आम बजट 2026 पर 1 फरवरी को गुना में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने बड़ा बयान दिया। जयवर्धन ने कहा, बजट पेश होते ही सेंसेक्स का 800 अंक नीचे गिरना प्रत्यक्ष प्रमाण है उद्योगों और निवेशकों ने इस बजट को सिरे से खारिज किया। महंगाई, कमजोर वर्ग को संबल का कोई रोडमैप नही है। विकसित भारत 2047 के नाम पर विफलताओं को छुपाने 20 साल आगे की बात कर रहे है।