नसीराबाद: जाटीया चमत्कारी शनि देव मंदिर में आज गूंजेगी श्रद्धा की धुन, शनि जयंती महोत्सव पर होंगे विशेष आयोजन
शनिवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चमत्कारी शनि देव मंदिर में आज गूंजेगी श्रद्धा की धुन, शनि जयंती महोत्सव पर होंगे विशेष आयोजन,जाटिया गांव स्थित चमत्कारी शनि देव मंदिर में शनिवार 16 मई को शनि देव जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से सजाया गया है।