भदोही: विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में खादी उत्सव जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का डीएम ने किया शुभारम्भ
जहा एक तरफ डीएम ने खादी उत्सव जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तो इस दौरान अतिथियों द्वारा 05 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल लगभग एक करोड़ रुपए का डेमो चेक वितरण किया गया। डीएम विशाल सिंह ने कहा कि खादी एक वस्त्र ही नहीं अपितु विचार धारा है।