पनागर: पनागर में ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटंगा कॉलोनी, शिवाजी वार्ड निवासी 60 वर्षीय श्रीमती मंजू लता नामदेव की आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 3:40 बजे मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में श्रीमती मंजू लता गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ परीक्षण क