फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम मोड़ा के जंगलों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मोड़ा जंगल के रास्ते अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम सूरज पुत्र गजराज निवासी मुखिया मंदिर वाली गली आसफाबाद थाना रसूलपुर बताया गया। कब्जे से छह तमंचा, एक अधबनी रिवाल्वर, मय कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुये। एसपी सिटी ने वार्ता की।