आमस: झारखंड से बिहार आते समय दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
Amas, Gaya | Apr 26, 2026 आमस:- गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की शनिवार शाम झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ जंगल-घाटी के पास करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी तब मिली जब एक राहगीर की नजर नीचे गिरी क्षतिग्रस्त कार पर पड़ी।