बालोद: जिले के पर्यावरण प्रेमी भोज साहू 7 साल से 12 राज्यों में मुफ्त बीज भेज रहे, 988 लोगों को स्पीड पोस्ट से बांटे बीज
Balod, Balod | Jun 17, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्राम देवरी (द) निवासी और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ रेडियोग्राफर भोज साहू पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने एक कदम पर्यावरण की ओर नाम से समूह बनाकर पिछले सात वर्षों से देशभर में लोगों को मुफ्त में बीज भेजने का अभियान शुरू किया, जो अब 12 राज्यों तक पहुंच चुका है।