रामगढ़: रामगढ़ बाजार में केसरी मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात, हजारों रूपए एवं सामान ले उड़े चोर
रामगढ़ बाजार स्थित केसरी मोबाइल दुकान में बुधवार-गुरूवार देर रात चोरी हो गयी। दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपए नगद एवं सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी दुकान खोलने के क्रम में सुबह हुई। दुकान मालिक सुनील प्रसाद केसरी ने गुरूवार शाम 6 बजे घटना की पूरी जानकारी दी।