घोड़ाडोंगरी: डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा की गांधीग्राम कोयला खदान पहूंच सड़क निर्माण कार्य का विरोध कर ग्रामीणों ने रुकवाया काम
डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा की गांधीग्राम कोयला खदान पहूंच सड़क निर्माण कार्य का विरोध कर ग्रामीणों ने गुरुवार को काम रुकवा दिया। उचित मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी एक बार सड़क निर्माण कार्य का विरोध कर काम रुकवा दिया गया था।