सोहागपुर: नगर के निजी होटल में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नगर के एक निजी होटल में सोमवार की दोपहर 2 बजे लगभग नंदी गौ सेवा द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन और संकल्प का परिचय दिया।