बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरवाडीह के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है ।बताया जाता है कि युवक बधार में महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक का नाम योगेंद्र कुमार था जिसका उम्र तकरीबन 19 वर्ष बताया जाता है। बताया जाता है कि युवक कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और मानसिक स्थिति ठीक नहीं था।