बबेरू: मंझीवा गांव में खौलती चाय में गिरकर मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलसा, परिजनों ने सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | Nov 5, 2025 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंझीवा जहां के रहने वाले मासूम संजय पुत्र नीलू उम्र 3 वर्ष की मां आज बुधवार की सुबह करीब 9 बजे चाय बना रही थी। तभी चाय बनाते समय मासूम बच्चा संजय खौलती चाय में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। जैसे ही परिजनों ने देखा तो सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।