गुरुवार को बहादराबाद के घोड़ेवाला में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवारी युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में भगवानपुर निवासी 13 वर्षीय किशोर महज की मौके पर मौत हो गई। मौके पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा।