मालथोन: तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश टोल प्लाजा के पास दुकान का टीन सेट उड़ा बड़ा हादसा टला।
Malthon, Sagar | Jun 19, 2026 मालथौन में शुक्रवार को दोपहर 2 से 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। तेज आंधी में टोल प्लाजा के पास रखी दुकान का तीन सेट उड़ गया जिससे बड़ा हादसा होते-होते ढल गया। वहीं तेज बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली करीब आधा घंटे हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक आ गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।