नगर थाना क्षेत्र में गोरक्षा दल प्रमुख धीरज मित्तल ने बताया कि कस्बे से बेसहारा गोवंश को गोरक्षा दल सदस्यों ओर नगरपालिका के सहयोग से मथुरा में मौजूद गोशाला पर भेजा गया।गोरक्षा दल प्रमुख धीरज मित्तल ने बताया कि सभी बेसहारा गोवंश को अमरदासा मंदिर मौजूद पार्क में एकत्रित कर उन्हें गौसेवा एंबुलेंस से सुरक्षित गोशाला भेजा जा रहा है।