प्रतापगढ़: दीपावली पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया, गोवर्धन पूजन के दौरान गांवों से लेकर शहर तक रहा धार्मिक उत्साह
प्रतापगढ़। दीपावली पर्व जिलेभर में पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ गोवर्धन पूजन का पर्व मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने घर-घर, आंगनों और मोहल्लों में गोबर से गोवर्धन पर्वत के प्रतीक स्वरूप प्रतिमाएं बनाकर पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित कर, फूल-मालाओं से सजावट करते हुए महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।